Uncategorized

51वाँ वार्षिक श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव 2026 श्रद्धा व सेवा भाव के साथ संपन्न

सूरत। श्री विश्वकर्मा भगवान की जयंती के पावन अवसर पर श्री राजस्थान विश्वकर्मा मंडल (सुथार समाज), सूरत द्वारा आयोजित 51वाँ वार्षिक श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव 2026 दिनांक 30 व 31 जनवरी को श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक चेतना के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ


महोत्सव के प्रथम दिन 30 जनवरी की संध्या को भजन-सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें श्री सुन्दरजी मालिया एवं श्री श्रवणजी धामू ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। इस अवसर पर योगेश्वर संत श्री सुरजनाथ सिद्ध जी महाराज (श्री देव जसनाथ ट्रस्ट, पांचला सिद्धा) का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। संतश्री ने अपने प्रवचन में सनातन धर्म, सत्संग के महत्व, नशामुक्त जीवन और पर्यावरण संरक्षण पर प्रेरक विचार रखे। भजन-सत्संग प्रातः 4:15 बजे तक चला।
द्वितीय दिन 31 जनवरी को प्रातः हवन-पूजन के पश्चात विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंगदान के प्रणेता एवं डोनेट लाइफ संस्था के संस्थापक नीलेशभाई मण्डलेवाला (पद्मश्री) मुख्य अतिथि रहे। लोकसमर्पण ब्लड बैंक व डॉ. पोकरराम सुथार के सहयोग से लगभग 196 यूनिट रक्त एकत्र कर लोकसेवा हेतु समर्पित किया गया।
इस अवसर पर सुथार समाज के पदाधिकारीगण व समाजबंधुओं सहित लगभग 5 से 6 हजार लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित मंच संचालन माणक बरड़वा एवं हिमेश आसदेव द्वारा किया गया। महोत्सव भक्ति, सेवा और सामाजिक समर्पण का सशक्त संदेश देकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button