सूरत सिटी

333 वृक्षों का वृक्षारोपण

सुरत में प्रति व्यक्ति 4 पेड़ लगाने की ज़रूरत – अशोक टिबरेवाल

सुरत। भास्कर मिल परिवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत सुरत वन विभाग के सहयोग से ओल्ड उधना डम्पिंग यार्ड में कुल 333 पेड़ लगाए गए।
भास्कर परिवार के सौरभ अशोक टिबरेवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने और शहर को हरित बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम में ग्रीनमैन बसंत खैतान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि एक औसत भारतीय वर्ष भर में लगभग 1.9 टन कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) उत्पन्न करता है। इस प्रदूषण को अवशोषित करने और ऑक्सीजन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण जरूरी है।
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि एक स्वस्थ शहर के लिए प्रति व्यक्ति कम से कम 4 पेड़ होना आवश्यक है।
सुरत वन विभाग के नीलेश भाई वांकावाला ने बताया कि भास्कर मिल परिवार की पूरी टीम ने उत्साहपूर्वक 333 पौधे रोपे हैं और इन पौधों के पाँच वर्षों तक संरक्षण की ज़िम्मेदारी सुरत वन विभाग द्वारा ली जाएगी।
इस अवसर पर मिल के मास्टर, पार्टिया, स्टाफ सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे और सभी ने हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button