सामाजिक/ धार्मिक

1 मार्च 2026 रविवार को उधना में होगा विराट हिंदू सम्मेलन

समग्र देश में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। इसी के अंतर्गत समस्त हिंदू समाज आयोजन समिति, उधना द्वारा भी विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष में रविवार दिनांक 1 मार्च शाम 4:00 बजे कलश यात्रा होगी जिसमें लगभग 125 बहनें भाग लेगी। 4:00 बजे यह कलश यात्रा और विशाल रैली तेरापंथ भवन से प्रारंभ होगी और उधना के विविध मार्गों पर घूमती हुई त्रिशूल कांप्लेक्स, उधना गांव में विशाल सभा के रूप में परिवर्तित होगी। शाम 5:00 से 7:00 बजे तक होने वाली धर्म सभा में विविध संतों के प्रवचन एवं आशीर्वचन होंगे। कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे और हिंदू समाज की एकता एवं सुदृढ़ संगठन के संदर्भ में विशेष चिंतन किया जाएगा।
हिंदू एकता के इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु उधना के सभी भाई बहनों आबाल वृद्धों में अपूर्व उत्साह दिखाई दे रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button