सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
नित्या महेश्वरी ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय रैंक प्रथम प्राप्त की

सूरत,अग्रवाल विद्या विहार स्कूल की छात्रा नित्या महेश्वरी ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय रैंक प्रथम प्राप्त किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया की यह उपलब्धि हासिल कर नित्या ने विद्यालय और ट्रस्ट नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है।
ज्ञात रहे की इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड विश्व स्तर पर आयोजित एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है, जो विद्यार्थियों की तार्किक सोच, गणितीय समझ और समस्या-समाधान क्षमता का आकलन करती है। इस शानदार उपलब्धि के लिए नित्या, उनके माता-पिता एवं शिक्षकों को ट्रस्ट द्वारा हार्दिक बधाई दी गई।




