देशसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

नाकोडा भैरव के द्वार पर गूंजे भजन, भव्य भक्ति संध्या में श्रद्धा का सैलाब

नन्हे भक्तों से लेकर बुजुर्गों तक झूम उठा पंडाल

सूरत,27 जनवरी 2029 को जलवंत टाउनशिप, बॉम्बे मार्केट रोड स्थित नाकोडा भैरव दादा के नाम से आयोजित भव्य भक्ति संध्या श्रद्धा, भक्ति और आनंद का अद्भुत संगम बन गई। संपूर्ण वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया और देर रात तक भजनों की गूंज बनी रही।
“मैरा तन ले लेलो, आवनो पड़ेलो भाभा थोने आवनो पड़ेलो, कोई रोक ले तो रोक ले, मैं अपने बाबा के तारे चली” जैसे भावपूर्ण भजनों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की मधुर धुनों पर महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां सभी झूमते नजर आए। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया और भैरव बाबा की भक्ति में डूबे रहे।
इस भक्ति संध्या का आयोजन जलवंत टाउनशिप जैन परिवार मंडल द्वारा किया गया था, जिसमें मोहनखेड…के प्रख्यात भजन गायक दिव्येश जैन ने अपने सुमधुर गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन प्रारंभ होते ही पंडाल में उत्साह और उमंग का माहौल बन गया, विशेषकर युवाओं में भक्ति का जोश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सायं 5 बजे कन्या पूजन के साथ हुई। 21 कन्याओं की विधिवत पूजा कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। परंपरा अनुसार पहले कन्याओं को भोजन कराया गया, उसके बाद प्रसाद अर्पित किया गया। आयोजन के दौरान शांति, अनुशासन और व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा गया, जिससे सभी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और प्रसाद प्राप्त हो सका।
भक्ति संध्या में न केवल जलवंत टाउनशिप, बल्कि सिटी लाइट, वेसु, टीकमनगर, घोड़दौड़ रोड और सिलिकॉन पैलेस सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भोजन उपरांत श्रद्धालु सायं 5 बजे से ही भजनों के श्रवण हेतु अपने स्थानों पर बैठ गए थे। अतिथियों का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण से आत्मीयता का वातावरण बना।
कार्यक्रम के दौरान मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भव्य आरती की गई, जिससे पूरा पंडाल “जय भैरव बाबा” के जयघोष से गूंज उठा। आरती के पश्चात जलवंत टाउनशिप जैन परिवार मंडल के कार्यकर्ताओं का सामूहिक फोटो मंच पर लिया गया। गणवेश और पगड़ी में सजे कार्यकर्ताओं ने एकता और अनुशासन का संदेश दिया, जिसने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
इस सफल आयोजन में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। गौतम रांका, दिनेश कवाड़िया, भरत कोठारी, राजेश चपलोट, संदीप भोगर, अनिल जैन, जीतू दोशी, दिनेश जैन, अमृत जैन, लोकेश पुनमिया, संतोष, विनोद छत्रवत, जयन्ती जैन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने तन, मन और धन से योगदान दिया।
कारोबारी सदस्यों की सुसंगठित व्यवस्था और समर्पण के कारण यह भक्ति संध्या पूर्णतः सफल रही। कुल मिलाकर, नाकोडा भैरव दादा के नाम से आयोजित यह भक्ति संध्या श्रद्धा, सेवा और संगठन का प्रेरणादायी उदाहरण बनी, जहां सामूहिक भक्ति और उत्साह ने आयोजन को भव्यता प्रदान की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button