सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
मकर संक्रांति पर लाखों भक्तों ने किया बाबा का दीदार
भक्तों ने दिया श्रद्धा एवं अनुशासन का परिचय,तड़के सुबह से देर रात तक लगातार रही भीड़

सूरत,मकर संक्रांति के पावन अवसर पर वीआईपी रोड़ स्थित श्री श्याम मंदिर, सूरतधाम में लाखों भक्तों ने बाबा श्याम का दीदार किया। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश हाकिम ने बताया कि सुबह पाँच बजे से भक्तों का आना शुरू हुआ, जो देर रात तक चलाता रहा। सभी भक्तों ने कतारों में लग कर बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा एवं अनुशासन का परिचय दिया। क़तारों में बाबा श्याम की जयकार लगाते दिखे। पूरे दिन भक्तों से दर्शन की लाइन भरी रही। भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभाल रखी थी।

ट्रस्ट द्वारा इस अवसर पर ट्रस्टी एवं आजीवन सदस्यों को विशेष दर्शन पास की डिजिटल सेवा की शुरुआत की, जिसमें भक्तों में अच्छा उत्साह दिखाया।




