माहेश्वरी क्लब सूरत का 34वां भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट संपन्न

सूरत। माहेश्वरी क्लब सूरत द्वारा आयोजित 34वां भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट 11 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक चिल्ड्रन पार्क, मजूरा गेट, सूरत में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में लिबरल एवं स्टैंडर्ड फॉर्मेट में रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया। लिबरल फॉर्मेट में पोखरण स्पोर्ट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, टीम की कमान कप्तान रमेश राठी के हाथों में रही, जबकि उमेश चांडक, मुकेश डागा, महेश चांडक, राजू राठी, आदित्य चांडक, नीरज मालानी एवं विशाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस फॉर्मेट में चांडक क्लब उपविजेता रही। वहीं स्टैंडर्ड फॉर्मेट में सुभाष क्लब नापासर ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया और श्री डूंगरगढ़ स्पोर्ट्स उपविजेता रही। टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों की भारी उपस्थिति और आयोजकों की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं ने आयोजन को यादगार बना दिया




