जनकल्याणार्थ विराट कवि सम्मेलन 26 जनवरी को

सूरत।सीकर नागरिक परिषद, सूरत द्वारा आगामी 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर जनकल्याणार्थ विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में शाम 7:30 बजे से प्रारंभ होगा।
परिषद के अध्यक्ष श्रीराम बिदावतका एवं महामंत्री गोकुलचंद बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कवि सम्मेलन का उद्देश्य ज़रूरतमंद बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, गौ-सेवा सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए सहयोग जुटाना है।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक बसंत खैतान एवं दिनेश दाढ़ी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस विराट कवि सम्मेलन में देश के ख्यातनाम कवि
बुद्धि प्रकाश दाधीच, हेमंत पांडे, डॉ. भुवन मोहिनी, पार्थ नवीन, हिमांशु बवंडर एवं हिमांशु हिंद
देशभक्ति, वीर रस, हास्य-व्यंग्य, गीत एवं ग़ज़ल की शानदार प्रस्तुतियाँ देंगे।
वहीं कार्यक्रम के संयोजक राजेश बिदावतका, विष्णु मालपानी एवं श्याम सिहोटिया ने बताया कि सीकर नागरिक परिषद द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्य किए जाते रहे हैं। इनमें गौशाला में एम्बुलेंस सेवा, अग्रवाल हॉस्पिटल में थ्री-व्हीलर सेवा, गौशाला में शेड निर्माण, रक्तदान शिविर तथा कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा प्रमुख हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को फोस्टा कार्यालय के बोर्ड रूम में आयोजित की गई, जिसमें परिषद के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे



