सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ

श्री लक्ष्मीनाथ सेवा समिति द्वारा रविवार को सीटीलाईट महाराजा अग्रसेन भवन में अन्नकूट महोत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाया गया।ठाकुरजी का श्रृंगार तिरुपति मंदिर की तर्ज पर किया गया ।शेखावाटी के हलवाइयों द्वारा अन्नकूट का प्रसाद बनाया गया। इस अवसर पर हिमांशु बना ,राकेश अग्रवाल,अनूप बियाला ,गुलाबदास महाराज ,प्रमोद त्रिपाठी ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में
अनूप पोद्दार,मधु शर्मा,मोनू देवड़ा,ललित बजाज,प्रदीप सराफ सहित संस्था के सभी आगेवानो का प्रयास सराहनीय रहा




