सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

आजादी फ्रॉम ब्राइब्स: सूरत में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता का सशक्त संदेश

ऑपरेशन ज़ीरो ब्राइब और वी.आर. सूरत द्वारा एसीबी और सूरत डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित विशेष कार्यक्रम में युवाओं, वकीलों और इन्फ्लुएंसर्स की सक्रिय भागीदारी

सूरत: भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “आजादी फ्रॉम ब्राइब्स” नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन ऑपरेशन ज़ीरो ब्राइब और वी.आर. सूरत द्वारा वी.आर. सूरत में किया गया। यह कार्यक्रम एंटी करप्शन ब्यूरो सूरत और सूरत डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में इन्फ्लुएंसर्स, कानून के छात्र, अधिवक्ता और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत एक प्रभावशाली टॉक शो से हुई। इस टॉक शो में एंटी करप्शन ब्यूरो सूरत के पुलिस इंस्पेक्टर श्री के.जे. धडुक, सूरत डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर श्रीमती वर्षाबेन पंचाल और 94.3 माय एफएम से रेडियो जॉकी पलक परमार पैनलिस्ट के रूप में उपस्थित रहे। टॉक शो का संचालन ऑपरेशन ज़ीरो ब्राइब के संस्थापक हर्षित हेमनानी द्वारा किया गया। चर्चा में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत प्रक्रिया, कानूनी अधिकारों और एंटी करप्शन ब्यूरो की भूमिका पर स्पष्ट और उपयोगी जानकारी दी गई।

इसके बाद मुख्य वक्तव्य में एडवोकेट विनय शुक्ला और युवराज पोखरना ने युवाओं को नैतिकता, कानूनी जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।इस कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन ज़ीरो ब्राइब द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के लिए कॉलेज एंबेसडर्स की घोषणा की गई। इनमें ऑरो यूनिवर्सिटी, स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म के लिए भूमि शेठ, भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के लिए कृतिका राजपुरोहित, वी.टी. चोकसी सार्वजनिक लॉ कॉलेज के लिए एडवोकेट उमेश पंचाल, ऑरो यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ के लिए पारांश देसाई, श्री राम कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन एंड एप्लाइड साइंस के लिए संयम दगली और सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के लिए ऋषभ सिंधव को नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाने के लिए भ्रष्टाचार विषय पर काव्य और नाट्य प्रस्तुतियां अदबी दुनिया फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत की गईं। इसके अलावा ऑरो यूनिवर्सिटी और भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा नाटक और नृत्य प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों से सराहना मिली।

ऑपरेशन ज़ीरो ब्राइब के संस्थापक हर्षित हेमनानी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किसी भी व्यवस्था के खिलाफ जाना नहीं है। इस पहल का मुख्य लक्ष्य भ्रष्टाचार के खिलाफ उपलब्ध शिकायत तंत्र के बारे में जागरूकता फैलाना है। विशेष रूप से एंटी करप्शन ब्यूरो की हेल्पलाइन संख्या 1064 के प्रति जनजागृति बढ़ाना और लोगों को सकारात्मक तरीके से आगे आने के लिए प्रेरित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button