
सूरत। शहर में सोना–चांदी एवं हीरा–जवेलरी कारोबार करने वाले लगभग 1,800 ज्वेलर्स की अग्रणी संस्था सूरत ज्वेलरी एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार प्रताप चोडवडिया (जीरा) का चयन किया गया। इस वरणी के साथ एसोसिएशन ने संगठनात्मक मजबूती और सेवा–भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष प्रताप चोडवडिया ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य ज्वेलर्स और उनके परिवारों को हर परिस्थिति में सहयोग प्रदान करना है। दुकान में चोरी, लूट,ठगी, कच्चा सोना लेकर कारीगरों के फरार हो जाने जैसी घटनाओं में एसोसिएशन पूरी मजबूती से अपने सदस्यों के साथ खड़ी रहती है। इसके अलावा, पुराने खरीदे गए जेवरों को चोरी का बताकर ज्वेलर्स को परेशान किए जाने जैसी परिस्थितियों में भी संगठन कानूनी और सामाजिक रूप से सदस्यों का साथ देता आया है।
उन्होंने आगे कहा कि ग्राहकों को 100% शुद्धता के साथ पारदर्शी सेवा मिले, कोई शिकायत न रहे और उद्योग की प्रतिष्ठा बनी रहे—इसके लिए भी एसोसिएशन लगातार सक्रिय रहती है।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में विपुल भुवा अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। अन्य पदाधिकारियों में—
अध्यक्ष: प्रताप चोडवडिया (जीरा)
उपाध्यक्ष: निलेश लंगालिया
मंत्री: महेश घीनैया
सह–मंत्री: मनीष सुहागिया
खजांची: निकुंज फीडविया
सह–खजांची: पारस शाह
को–ऑर्डिनेटर: महेंद्र कळथिया
सह–को–ऑर्डिनेटर: सुनील शाह
नई कमिटी से ज्वेलरी उद्योग जगत में संगठनात्मक मजबूती, समस्याओं का त्वरित समाधान और ग्राहक सेवा में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।




