सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ से पूर्व गोड़ादरा में भव्य कलश यात्रा

सूरत गोड़ादरा स्थित राज पैलेस सोसायटी में आयोजित होने जा रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के उपलक्ष्य में रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह आयोजन मनीष पारीक के संयोजन में सम्पन्न हुआ।
कलश यात्रा की शुरुआत श्री बाबोसा महाराज मंदिर एवं शनिदेव मंदिर से हुई, जो नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल राज पैलेस सोसायटी पहुँची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाए। पूरे मार्ग में राधे-राधे, जय गोपाल एवं हरे कृष्ण के जयघोष से क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
यात्रा मार्ग को पुष्पवर्षा से सजाया गया था। जगह-जगह समाजसेवियों द्वारा जलपान एवं पुष्पों से स्वागत किया गया। इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं तथा श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
आयोजकों ने जानकारी दी कि श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का आयोजन 29 दिसम्बर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन सायं 7:15 बजे से रात्रि 11 बजे तक किया जाएगा। कथा वाचन पं. नागरमल जी दाधीच (खाटूश्यामजी, राजस्थान) द्वारा किया जाएगा।
भव्य कलश यात्रा के साथ ही गोड़ादरा क्षेत्र में श्रीमद् भागवत सप्ताह की धर्ममय और शुभ शुरुआत का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button