सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

साकेत ग्रुप का “नेशन फर्स्ट – राष्ट्र सर्वोपरि” व्याख्यान

सुधांशु त्रिवेदी का ओजस्वी संबोधन — भारत पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर

सूरत। साकेत ग्रुप द्वारा “नेशन फर्स्ट-राष्ट्र सर्वोपरि” विषय पर एकल एवं प्रभावशाली व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सुधांशु त्रिवेदी, सांसद (राज्यसभा) एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता उपस्थित रहे।
अपने ओजस्वी संबोधन में त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास, साहस और निर्णायक क्षमता के साथ नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि वह समय अब समाप्त हो गया है जब भारत अपमान, आक्रमण या भेदभाव को मौन रूप से सहन करता था। आज भारत धैर्य के साथ-साथ शक्ति और स्पष्ट निर्णय लेने की क्षमता रखता है। त्रिवेदी ने कहा कि भारत का लक्ष्य दुनिया पर प्रभुत्व जमाना नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरणा देना है। भारत आज सुपर पावर बनने की दिशा में अग्रसर है और पुनः विश्व गुरु की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू धर्म एवं सनातन संस्कृति का प्रभाव आज वैश्विक स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। योग, ध्यान,आयुर्वेद,शाकाहार,ऑर्गेनिक खेती तथा भारतीय जीवनशैली को विश्वभर में अपनाया जा रहा है, जो भारतीय संस्कृति की वैज्ञानिकता और सार्वभौमिकता का प्रमाण है।
कार्यक्रम की शुरुआत में सावरप्रसाद बुधिया ने अतिथियों का स्वागत किया। विक्रम सिंह शेखावत ने साकेत ग्रुप की राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि धीरू सवाणी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन डॉ. वीरेंद्र राजावत द्वारा किया गया।


कार्यक्रम के अंत में रामअवतार पारीक द्वारा उपस्थितजनों के प्रश्न मुख्य वक्ता तक पहुँचाए गए, जिनके श्री त्रिवेदी ने संतोषप्रद उत्तर दिए। आभार व्यक्त करने की विधि डॉ. ममता भक्कड़ ने निभाई।
कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” के गगनभेदी उद्घोष के साथ हुआ।यह व्याख्यान शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को सायं 5 बजे माहेश्वरी लकरिया (माहेश्वरी सेवा सदन), पर्वत पाटिया, सूरत में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button