क्राइमगुजरातसूरत सिटी

ग्लोबल मार्केट के गोपाल ट्रेडर्स के व्यापारी से 6.88 लाख की ठगी

न्यू बॉम्बे मार्केट की इंडियन ग्लोरी फर्म की महिला व्यापारी पर मामला दर्ज

सूरत।उमरवाड़ा स्थित ग्लोबल मार्केट में गोपाल ट्रेडर्स के नाम से कपड़ा व्यापार करने वाले व्यापारी के साथ 6.88 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। न्यू बॉम्बे मार्केट की इंडियन ग्लोरी फर्म की महिला व्यापारी द्वारा कपड़े का माल खरीदने के बावजूद तय समय पर भुगतान नहीं किया गया।

वराछा पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुणा पुलिस स्टेशन के सामने स्थित अभिषेक रेसिडेंसी-02 में रहने वाले संदीप राधेश्याम गांधी, वराछा ग्लोबल मार्केट में गोपाल ट्रेडर्स और वृंदा इम्पेक्स नाम से कपड़ा व्यापार करते हैं। न्यू बॉम्बे मार्केट की दुकान नंबर ए/3111-12 में स्थित इंडियन ग्लोरी फर्म की महिला व्यापारी रचनाबेन प्रशांतभाई सोनारिया ने 16 जनवरी 2024 से 24 सितंबर 2024 के दौरान कपड़े का माल खरीदा था।

माल की कुल बकाया राशि 6,88,490 रुपये होने के बावजूद बार-बार मांग के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। अंततः पीड़ित व्यापारी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर वराछा पुलिस ने महिला व्यापारी रचनाबेन सोनारिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।मामले की जांच पीएसआई पी. वी. सोलंकी द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button