

श्री गुरु कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री राम कथा के तीसरे दिन मंगलवार को व्यास पीठ से राजा राम महाराज की सानिध्यता में कृपाराम महाराज ने भगवान शिव और पार्वती के संवाद का वर्णन किया। भगवान शिव द्वारा पार्वती को राम अवतार के बारे में बताना वह नारद जी को हरी नाम का बोद्ध कराना आदि प्रश्नों का सटीक से वर्णन किया।गोडादरा के मरुधरा मैदान में चल रही कथा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रोता कथा का लाभ ले रहे हैं। कृपाराम महाराज ने कहा कि हम गौशाला बनवा रहे हैं् मंदिर बनवा रहे हैं अच्छी बात है बनाना ही चाहिए मगर भविष्य में इसे संभालेगा कौन यह बडा यक्ष प्रश्न है। अतःहर सनातनी के परिवार में कम से कम चार संतान होनी चाहिए।आयोजकों ने बताया कि बुधवार को भगवान श्री राम का जन्म भव्य रूप से मनाया जाएगा।




