businessअहमदबादसूरत सिटी

चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा विभिन्न स्थानों पर इंडस्ट्रियल मुलाकात का सफल आयोजन

सूरत। द सदर्न गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा नवंबर-2025 माह में शहर के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर इंडस्ट्रियल विजीट का श्रृंखलाबद्ध आयोजन किया गया। इन विज़िट्स का उद्देश्य सदस्यों को नई तकनीकों, पर्यावरण–अनुकूल उत्पादन प्रणालियों और आधुनिक उद्योग प्रबंधन से रूबरू करवाना था।

पहली विज़िट 9 नवंबर 2025 को सचिन जीआईडीसी स्थित स्टीम हाउस इंडिया लिमिटेड में आयोजित हुई। यहां प्रतिनिधि मंडल ने कम्युनिटी बॉयलर सिस्टम, ऊर्जा–संचयन तकनीक, एआई आधारित स्टीम मैनेजमेंट सिस्टम तथा उन्नत प्रदूषण नियंत्रण तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।दूसरी विज़िट 15 नवंबर को सहजानंद टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. और 3डी एक्सीलेंस सेंटर में हुई। सदस्यों को उन्नत मशीनरी, प्रिसीजन मैन्युफैक्चरिंग और अत्याधुनिक 3डी प्रिंटिंग तकनीक का लाइव प्रेजेंटेशन दिखाया गया, जिससे मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नई संभावनाओं की समझ विकसित हुई।

तीसरी विज़िट 19 नवंबर को मेक 3डी.इन में आयोजित की गई, जहाँ भारतीय स्तर पर विकसित हाई–प्रिसीजन 3डी प्रिंटर्स, रैपिड प्रोटोटाइपिंग एवं इंडस्ट्री 4.0 आधारित तकनीकों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।चौथी विज़िट 26 नवंबर को शाकुंत आश्रम और प्रगति ग्लास इंडस्ट्रीज में संपन्न हुई। आश्रम में सदस्यों ने योगाभ्यास का प्रत्यक्ष अनुभव लिया, जबकि प्रगति ग्लास में ग्लास उत्पादों की गुणवत्ता आधारित उत्पादन प्रक्रिया का अध्ययन किया।

चेंबर के अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने कहा कि इन विज़िट्स से सदस्यों में नवाचार, तकनीकी जागरूकता और नेटवर्किंग मज़बूत होती है। चेंबर भविष्य में भी ऐसी ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन जारी रखेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button