वेसु वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में स्थानीय समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

सूरत। वेसु वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जोन क्रमांक-10 की बैठक नंदिनी-3 के पीछे ग्रीन फॉर्चून वास्तु ग्राम के पास स्थित बैंकट हॉल में आयोजित की गई। इस बैठक में जोन के अंतर्गत आने वाली सभी सोसाइटी के प्रमुख, मंत्री और गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं जैसे साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, पार्किंग की कमी, अतिक्रमण जैसी प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने समस्याओं के समाधान हेतु सामूहिक रूप से सुझाव दिए और निगम प्रशासन तक इन्हें पहुंचाने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर स्थानीय कॉरपोरेटर हिमांशु भाई, वेसु वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन कृष्ण शर्मा, संरक्षक देवेंद्र गुप्ता, मंत्री विशाल पटेल, कोषाध्यक्ष राजेश केजरीवाल, अशोक मालपानी, नरेश शर्मा सहित क्षेत्र की विभिन्न सोसाइटी के प्रेसिडेंट, सेक्रेट्री और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक का उद्देश्य वेसु क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना बताया गया।



