सूरत में दादा जिनदत्त सूरी चादर महोत्सव समिति का आगमन,
समाजजनों को दिया जैसलमेर महोत्सव का निमंत्रण

सूरत। जैसलमेर में मार्च 2026 में होने जा रहे दादा जिनदत्त सूरी चादर महोत्सव की तैयारियों को लेकर चादर महोत्सव समिति का दो दिवसीय गुजरात प्रवास संपन्न हुआ। समिति के राष्ट्रीय संयोजक तेजराज जी गोलछा (बैंगलोर), राष्ट्रीय सहमंत्री सुरेश जी लूनिया (चेन्नई), सह संयोजक घेवर जी मरडिया, कुशल वाटिका के महामंत्री मांगीलाल जी मालू, गौतम जी हालावाला, संपत जी धारीवाल, पाल संघ से रतन जी बालड, केयुप के राष्ट्रीय सह सचिव गौतम जी मालू, पर्वत पाटिया शाखा के भूतपूर्व अध्यक्ष गणपत जी भंसाली, केयुप पर्वत पाटिया अध्यक्ष संपत जी भंसाली एवं अन्य सदस्य सूरत पहुंचे।
समिति ने अपने प्रवास के दौरान आचार्य प्रवर जिनपीयूषसागर सूरीश्वरजी म.सा., मुनि मंडल एवं साध्वीजी म.सा. का दर्शन-वंदन कर जैसलमेर महोत्सव में पधारने हेतु विनती की। साथ ही बाड़मेर जैन श्रीसंघ को भी भावभरा निमंत्रण दिया। इसके पश्चात पाल स्थित कुशलकांति खरतरगच्छ संघ में विराजित प्रवर्तनी शशिप्रभा श्रीजी म.सा. एवं शिष्या सौम्यगुणा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा का दर्शन कर समिति ने महोत्सव हेतु आमंत्रण प्रेषित किया।
सूरत प्रवास के दौरान दोनों प्रमुख संघों के ट्रस्ट मंडल सहित सभी अग्रणी पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने समिति का स्वागत कर आगामी महोत्सव के लिए शुभकामनाएं दीं। अनेक श्रद्धालुओं ने तन-मन-धन से दादा गुरुदेव की सेवा हेतु अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और कार्यक्रम में सहभागिता का संकल्प लिया।
समिति के सदस्यों ने समाज के उत्साहजनक प्रतिसाद से अभिभूत होकर अपने अगले पड़ाव की ओर रवानगी ली।




