अहमदबादगुजरातसूरत सिटी

जय जगन्नाथ” राज्य की पहली उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत ट्रेन का लोकार्पण,

राज्य की पहली अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ सूरत से हुआ है। सूरत के उधना से ओडिशा के ब्रह्मपुर को जोड़ने वाली ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन की शुरुआत करवाई। सूरत में रोज़गार के लिए बसे हजारों ओडिशावासियों को अब सस्ती और आरामदायक यात्रा के लिए अमृत भारत ट्रेन के रूप में एक और विकल्प मिला है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल उधना रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे और प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े। उधना–ब्रह्मपुर अमृत भारत ट्रेन के रवाना होने पर उधना रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों ओडिशावासी उपस्थित रहे। उन्होंने तिरंगा झंडा लहराया और “जय जगन्नाथ” के नारों के साथ केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

सूरत के उधना से ओडिशा के ब्रह्मपुर को जोड़ने वाली यह ट्रेन 5 अक्टूबर से नियमित रूप से चलेगी, जिसका बुकिंग भी शुरू कर दिया गया है। आम यात्रियों, विशेषकर सूरत में बसे ओडिशा के श्रमिकों को सस्ती टिकट दरों के साथ आरामदायक यात्रा का अनुभव होगा। यह ट्रेन नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, टिटलागढ़, रायगढ़ा, विजयनगर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस, आम आदमी को आधुनिक, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने की भारतीय रेलवे की निरंतर कोशिशों में एक मील का पत्थर है। सूरत में बसे हजारों ओडिशा परिवारों को त्योहार या छुट्टियों के दौरान अपने वतन जाने के लिए अब सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी मिल गई है। नई ट्रेन शुरू होने से उनकी यात्रा और आसान होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि ब्रह्मपुर–उधना–ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस देश के पांच राज्यों को जोड़ेगी। यह ट्रेन ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के महत्वपूर्ण जिलों को जोड़ेगी, जिससे इन राज्यों के बीच संपर्क मजबूत होगा। इस ट्रेन की शुरुआत सिर्फ यात्रा सुविधा ही नहीं बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास का नया अध्याय भी खोलेगी। यह सूरत और ओडिशा के बीच रिश्तों को और गहरा बनाएगी और दोनों क्षेत्रों के विकास में सहायक होगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस की विशेषताएँ

स्लीपर और जनरल क्लास सहित 22 कोच
1800 से अधिक यात्रियों की क्षमता
130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार
सभी कोच में सीसीटीवी कैमरे, आपात सुविधाएँ, एलईडी बोर्ड
दोनों छोर पर इंजन वाली ट्रेन
आरामदायक, झटका-रहित यात्रा
फायरप्रूफ सीटें, वॉटर बॉटल स्टैंड, चार्जिंग प्वॉइंट, पेंट्री कार सुविधा
अमृत भारत एक्सप्रेस का समय–निर्धारण

गुजरात की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 09021/09022 के रूप में चलाई जाएगी। इसमें ट्रेन नंबर 19021 उधना–ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस हर रविवार उधना से रवाना होगी, जबकि वापसी की यात्रा ट्रेन नंबर 19022 ब्रह्मपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस हर सोमवार चलेगी। जनरल कोच का किराया ₹495 और स्लीपर कोच का किराया ₹795 होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button