शिव महापुराण कथा भारतीय संस्कृति का अक्षय कोष है- पंडित विजय शंकर मेहता

शिव महापुराण कथा भारतीय संस्कृति का अक्षय कोष है- पंडित विजय शंकर मेहत
श्री माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा के प्रथम दिन रविवार को सिटीलाइट स्थित महेश्वरी भवन में व्यास पीठ से पंडित विजय शंकर मेहता ने कहा कि शिव महापुराण कथा देवों के देव महादेव का आत्म दर्शन है, यह भारतीय संस्कृति का अक्षय कोष है। इसमें परिवार प्रबंधन के साथ-साथ उपासना पद्धति का भी विशेष वर्णन है उन्होंने कहा कि शिव कल्याण के देवता है व पांच देवों में प्रधान देव है। उन्होंने आगे विश्वेश्वर संहिता एवं रूद्र संहिता के बारे में विस्तार से वर्णन किया। अध्यक्ष सरिता दरगड़ ने बताया कि इससे पूर्व सुबह में युवाओं के लिए सपने भी अपने एवं जीवन जीने की कला विषय पर विशेष सेमिनार रखा गया था ,जिसमें करीब 500 युवक युवतियों ने भाग लिया। सचिव सारिका चांडक ने बताया की सोमवार को माता-पिता , पति – पत्नी और संतान तथा शतरूद्र संहिता के प्रसंगो का वर्णन किया जायेगा।




