गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

“लॉन्च नहीं, संस्कार दें”—भगवान महावीर लॉ कॉलेज में ‘ऑपरेशन ज़ीरो ब्राइब’ टॉक शो का आयोजन

सूरत।युवाओं में नैतिक चेतना जागृत करने और नागरिकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भगवान महावीर कॉलेज ऑफ लीगल एजुकेशन में ‘ऑपरेशन ज़ीरो ब्राइब’ अभियान के अंतर्गत एक विशेष टॉक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कृतिका राजपुरोहित ने किया, जिन्होंने संवाद को सरल, स्पष्ट और व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया।

इस टॉक शो में तीन प्रमुख पैनलिस्टों ने विचार साझा किए—कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती सपना पाठक ने कहा कि शैक्षणिक संस्थाएं केवल ज्ञान नहीं, बल्कि नैतिक और भावनात्मक संस्कारों के निर्माण का भी केंद्र होती हैं। शिक्षा कार्यकर्ता उमेश पंचाल ने युवाओं से आह्वान किया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष केवल नारों से नहीं, सोच और व्यवहार में बदलाव से संभव है। बैरिस्टर आरिफ अंसारी ने कहा कि क़ानूनी समझ के साथ नैतिक शिक्षा आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।

अभियान के संस्थापक हर्षित हेमनानी ने बताया कि ‘ऑपरेशन ज़ीरो ब्राइब’ अब केवल संवाद मंचों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले महीनों में इसे विभिन्न क्षेत्रों में विस्तारित किया जाएगा, जहाँ यह जन-जागरूकता और भागीदारी के ज़रिये ठोस बदलाव लाने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत यह घोषणा भी की गई कि लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें कानूनी वॉलंटियर्स के रूप में तैयार किया जाएगा। ये छात्र नागरिकों को उनके अधिकारों, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और व्यवहारिक कानूनी जानकारी सरल भाषा में समझाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button