Uncategorized

तेरापंथ महिला मंडल चुनाव सम्पन्न रूपकला भंड़ारी अध्यक्ष, रेखा मरोठी मंत्री मनोनीत

कोयम्बटूर। कोयम्बटूर के गांधी पार्क स्थित तेरापंथ भवन में तेरापंथ महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। मीडिया प्रभारी दिनेश सालेचा (मदुराई) के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत बबीता गुनेचा व रेखा मरोठी द्वारा मंगलाचरण से की गई। इसके पश्चात निर्मल बेगवानी एवं निवर्तमान अध्यक्ष मंजु सेठिया ने जैन विधि से नवमनोनीत टीम को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर रूपकला भंडारी को अध्यक्ष एवं रेखा मरोठी को मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। अध्यक्ष रूपकला भंडारी ने अपनी कार्यकारिणी टीम को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। टीम में कोषाध्यक्ष सविता भंडारी, उपाध्यक्ष बबीता गुनेचा, सह उपाध्यक्ष विजया गेलड़ा, उपमंत्री वंदना पारख, सह उपमंत्री अपराजिता नाहटा, प्रचार-प्रसार मंत्री ज्योति सुराणा, संगठन मंत्री मोनिका लूनिया, कन्या मंडल प्रभारी पूजा मरोठी, कन्या मंडल सह प्रभारी डिंपल बोथरा, कन्या मंडल संयोजिका रुचिकाजी मालू, सह संयोजिका तन्वी बुच्चा शामिल हैं।

परामर्शक मंडल में मधुजी बांठिया, मंजू घोषल, सीमा चोरड़िया, सुशीला बाफना तथा संरक्षिका के रूप में सरला रांका, प्रेमदेवी मरोठी, सुआदेवी बुच्चा, उर्मिला गोलछा व यशोदादेवी सुराणा की घोषणा की गई।

समारोह में तेरापंथ सभा अध्यक्ष देवीचंद मंडोत, ट्रस्ट अध्यक्ष महावीर भंडारी, सभा उपाध्यक्ष धनराज सेठिया सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं मंत्री सहित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन विजया गेलड़ा ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button