गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

प्रेम कन्या मंडल वेसु द्वारा कन्या अधिवेशन का आयोजन

पूज्या चारित्र शीला जी म.सा. के सानिध्य में 150 से अधिक कन्याओं की सहभागिता

सूरत,वेसु।श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ एवं श्री चंदनबाला महिला मंडल के तत्वावधान में प्रेम कन्या मंडल वेसु द्वारा पूज्या नवकार आराधिका डॉ. चारित्र शीला जी म.सा.,मधुर व्याख्यानी डॉ.भक्ति शीला जी म.सा. एवं कोकिल कंठी पूज्या मैत्री शीला जी म.सा. की प्रेरणा से भव्य कन्या अधिवेशन का आयोजन किया गया।
कन्या मंडल अध्यक्षा दिव्या बापना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अधिवेशन में संपूर्ण सूरत के उपसंघों की कन्याओं को आमंत्रित किया गया, जिसमें 150 से अधिक कन्याओं ने भाग लिया। सभी कन्याओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं लाभार्थी परिवारों का कन्या मंडल द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनामिका जी तलेसरा ने उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. हेतलबेन (बालीबेन) ने अपने संबोधन में युवतियों को जीवन की चुनौतियों से न घबराकर सही-गलत की पहचान करने की प्रेरणा दी।
उपाध्यक्षा काजल मेहता ने बताया कि पूज्या महासती जी ने अपने प्रवचन में कहा कि नई पीढ़ी को सही सोच एवं धर्मयुक्त जीवन पथ अपनाने की आवश्यकता है। धर्म और कर्म का संतुलन ही जीवन का सार है।
कार्यक्रम में मंडल की महामंत्री निधि मेहता, मंत्री रिमी बडोला और कोषाध्यक्ष पीनल चोरडिया सहित मंडल की कन्याओं ने सहभागी बनकर सभी अतिथियों को स्मृति स्वरूप उपहार भेंट किए।
महिला मंडल की अध्यक्षा वनिता कोठारी एवं नवयुवक मंडल के अध्यक्ष टींकु बोलया ने भी अपने भाव रखे। कार्यक्रम में सभी कन्याओं ने यह शपथ ली कि वे धर्म के प्रति समर्पित रहते हुए समाज और संघ का गौरव बढ़ाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button