बीजेएस की साधारण सभा सम्पन्न,नई कार्यकारिणी घोषित

मदुराई (तमिलनाडु)। भारतीय जैन संघटना (बीजेएस) की साधारण सभा स्थानीय श्री लीला देवी भवन में आयोजित हुई। बीजेएस मीडिया प्रभारी दिनेश सालेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभा की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ की गई। इस अवसर पर वेगाईं रीजन अध्यक्ष जयकिरण बंदामुथा ने संगठन द्वारा संचालित सामाजिक कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की। पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई।
सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए जितेन्द्र गुलेच्छा को अध्यक्ष एवं जितेन्द्र छाजेड़ को सचिव मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर हितेश सदानी, सह सचिव पद पर अमृतलाल चोपड़ा तथा कोषाध्यक्ष पद पर भरत रांका को चुना गया। तत्काल पूर्व अध्यक्ष जयकिरण बंदामुथा, जीवदया विभाग के लिए सुरेश बाफना, खेल विभाग के लिए जवेरीलाल बालड़, सदस्यता समिति में उत्तम छाजेड़, परियोजना समन्वयक के रूप में अमन मेहता, विहार सेवा समिति में कल्पेश बागरेचा, नेतृत्व विभाग अध्यक्ष ललित गुलेच्छा तथा प्रसार-प्रचार विभाग के मीडिया प्रभारी के रूप में दिनेश सालेचा को शामिल किया गया।
सभा में महेंद्र छाजेड़, उत्तम श्रीश्रीमाल, मुकेश बागरेचा, महेश भंडारी, नितेश जैन, श्रीपाल जैन सहित बीजेएस के कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेन्द्र गुलेच्छा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।