गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा पूरे देश में 50 लाख पेड़ लगाए जाएंगे

सूरत।अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इस वर्ष पूरे देश में संगठन की इकाइयों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के अंतर्गत 50 लाख पेड़ लगाने का निर्णय जोधपुर में आयोजित राष्ट्रीय कोर मीटिंग में लिया गया था। इसी अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन गुजरात द्वारा हरियाली तीज के शुभ अवसर सूरत में इस अभियान की शुरुवात एटमॉस्फियर शिरीन वेसु ,सूरत में की गई। संगठन के सदस्यों द्वारा सुबह 7.00 बजे अग्रवालोंं के 18 गोत्रों के 18 पेड़ लगाकर इस महाअभियान का शुभारंभ किया गया।संगठन द्वारा यह अभियान पूरे वर्ष जारी रहेगा एवं पूरे वर्ष में जो भी पेड़ लगाए जाएंगे उनकी वर्ष के अंत में प्रोग्रेसिव रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। संगठन का केवल पेड़ लगाना ही उद्देश्य नहीं है। बल्कि जिम्मेदारी के साथ उसका सरंक्षण भी करना है।पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ जल्दी जल संचय अभियान की शुरुवात भी अग्रवाल संगठन द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर अतिशीघ्र ही की जाएगी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका,प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल दारुका,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक टिबरेवाल,मंत्री बसंत खेतान,सहमंत्री सचिन सिंगला,उपाध्यक्ष श्याम सिहोटीया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button