अग्रवाल समाज पर्वत पाटिया की नई कार्यकारिणी गठित
राजू अग्रवाल अध्यक्ष, विष्णु रेनवाल सचिव निर्वाचित

सूरत। अग्रवाल समाज पर्वत पाटिया की नई कार्यकारिणी के चुनाव दिनांक 21 जुलाई को सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी दीनदयाल गुप्ता एवं योगेश रामसीसरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
समाज की नवगठित कार्यकारिणी में राजू अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, विष्णु रेनवाल को सचिव एवं मुकेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त 13 अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पूर्व सचिव लोकेश अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष विमल अग्रवाल, श्री दीनदयाल अग्रवाल (सनराइज ग्रुप) एवं भूतपूर्व उपाध्यक्ष अशोक खाखोलिया ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं समाजजनों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के सभी कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
समाजजनों ने नवीन कार्यकारिणी से समाजहित में नवाचार एवं विकासात्मक गतिविधियों के संचालन की आशा व्यक्त की।