सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

तेरापंथ महिला मंडल उधना की वार्षिक साधारण सभा संपन्न महिमा चोरड़िया बनीं नई अध्यक्ष,

सिमरन पोखरना कन्या मंडल संयोजिका नियुक्त

सूरत (उधना)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल उधना की 2024-25 की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन 28 जून 2025 को दोपहर 2 बजे तेरापंथ भवन, उधना में निवर्तमान अध्यक्ष सोनू बाफना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

सभा का शुभारंभ भवन के समीप विराजित शासन श्री साध्वी श्री मधुबाला जी आदि ठाणा-5 से मंगल पाठ श्रवण कर विधिवत रूप से किया गया। इसके पश्चात संरक्षिका बहनों द्वारा नमस्कार महामंत्र एवं महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया।

अध्यक्ष सोनू जी बाफना ने उपस्थित संरक्षिकाओं, परामर्शकों, मंडल पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्याओं व बहनों का स्वागत कर सहयोग हेतु आभार जताया। सुनीता कुकड़ा ने संविधान वाचन एवं चंदा बाफना ने श्रावक निष्ठा पत्र वाचन किया। मंत्री नीलम डांगी ने वर्ष 2024-25 के सभी कार्यक्रमों का प्रतिवेदन PPT के माध्यम से प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष शस्वीटी बाफना द्वारा प्रस्तुत आय-व्यय विवरण को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

तत्पश्चात अध्यक्ष सोनू बाफना ने अपनी टीम सहित पद विसर्जन की घोषणा की। चुनाव अधिकारी दिलखुश मेडतवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर महिमा राकेश चोरड़िया को वर्ष 2025-27 के लिए नव अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

तेरापंथ भवन “ॐ अर्हम” की ध्वनि से गूंज उठा जब सोनू बाफना व संरक्षिका चंदा गोखरू ने तिलक, स्टोल व ताज से महिमा चोरड़िया का सम्मान किया। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सिमरन पोखरना को कन्या मंडल संयोजिका के रूप में चयनित किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष महिमा चोरड़िया ने अपने वक्तव्य में सभी का आभार व्यक्त किया।

सभा में लगभग 340 बहनों की उपस्थिति रही। संचालन सुनीता चोरड़िया ने किया एवं संगीता बाफना ने आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम उपरांत सभी पदाधिकारियों ने शासन श्री साध्वी श्री मधुबाला जी से मंगल पाठ श्रवण किया। साध्वी शमंजुल यशा जी ने इस अवसर पर सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात सूरत क्षेत्र में विराजित साध्वी श्री प्रो. डॉ. मंगलप्रज्ञा जी के दर्शन भी किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button