Uncategorized

एकल श्रीहरि राष्ट्रीय समन्वय समिति की दो दिवसीय बैठक का हुआ आयोजन

सूरत,

एकल श्रीहरि राष्ट्रीय समन्वय समिति की दो दिवसीय बैठक ka आईजन आयोजन 21 एवं 22 जून 2025 को बेंगलुरु में किया गया। बैठक में समस्त देश के विभिन्न चैप्टर और नेपाल से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक का उद्घाटन एकल अभियान के राष्ट्रीय अभियान प्रभारी राजेश गोयल, एकल श्रीहरि के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए महेश मित्तल, महामंत्री विजय केडिया, एकल अभियान के राष्ट्रीय अभियान प्रमुख डॉ. ललन शर्मा एवं प्रो. मंजू श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर किया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सीए महेश मित्तल ने कहा, जैसे हिंदू धर्म में 25 वर्ष पूर्ण करने के पश्चात व्यक्ति गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करता है, ठीक वैसे ही एकल श्रीहरि भी अपना ब्रह्मचर्य आश्रम पूर्ण कर अब गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर चुका है। अब तक संगठन का आधार बनाया गया है, और अगले पांच वर्षों में हमें उस आधारशिला पर एक भव्य भवन का निर्माण करना है।
बैठक में छह सत्रों में कुल 10 प्रमुख विषयों पर गहन चर्चा की गई, जिनमें संगठन के वर्तमान और भावी लक्ष्यों, गतिविधियों और व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया। बैठक का आयोजन एवं समस्त व्यवस्था बेंगलुरु श्रीहरि चैप्टर द्वारा किया गया। समापन सत्र में बेंगलुरु चैप्टर के अध्यक्ष सुरेश मोदी, संजय मोदी एवं कांता सोमानी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके बाद शांति मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button