Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्री हरि बोल योगा ग्रुप द्वारा सामूहिक योगाभ्यास

वीर अभिमन्यु गार्डन में 40 सदस्यों ने किया योग, गौसेवा व सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी

 

सूरत। 21 जून 2025 को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री हरि बोल योगा ग्रुप द्वारा सारोली स्थित वीर अभिमन्यु गार्डन (लैंडमार्क मार्केट के पीछे) में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्रुप के लगभग 35 से 40 सदस्यों ने भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया।

यह योगा ग्रुप नियमित रूप से रोज सुबह 6:45 से 8:15 बजे तक नि:शुल्क योगाभ्यास सत्र आयोजित करता है, जिसमें विभिन्न सोसायटियों और समाजों के पदाधिकारी एवं नागरिक सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। केवल योगाभ्यास तक सीमित न रहते हुए, यह ग्रुप समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रहता है।

ग्रुप के सदस्यों से प्रति माह निर्धारित न्यूनतम राशि एकत्रित कर श्री नंदेश्वर गौशाला में नियमित रूप से गौसेवा की जाती है। यह सेवा भावना और समर्पण श्री हरि बोल योगा ग्रुप की विशेष पहचान बन चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button