Uncategorized
सैनिकों के शौर्य के किए 51 किलो आम का लगाया भोग

सूरत,
श्री जीण माता सेवा सेवा ट्रस्ट द्वारा बुधवार को भारतीय सेना के पराक्रम एवं शौर्य के लिए माँ जीण को 51 किलो हापुस आम का भोग लगाया गया। भारतीय सैनिकों की विजय एवं दीर्घायु के लिए माँ से प्रार्थना की। इस मौके पर उपस्थित भक्तों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। आम प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किए गए। इस अवसर पर ट्रस्ट के अमित दोदराजका, विपिन अग्रवाल सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहे।