
चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में सूरत के सिटी लाइट क्षेत्र स्थित वैष्णो द्वार पर पिछले 32 वर्षों से महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्र जाप, षोडशोपचार पूजा, दिव्य श्रृंगार, भजन-कीर्तन और अखंड ज्योत का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी महायज्ञ का संचालन यज्ञाचार्य गोपाल शास्त्री और उनके सहाध्यायियों द्वारा किया जा रहा है।
मां भगवती के परम उपासक ने बताया कि वैष्णो देवी के दरबार को प्रतिदिन अलौकिक फूलों से सजाया जाता है। शनिवार को दोपहर 1 बजे 31,000 प्रकार के फलों और 2,100 कमल के फूलों से सहस्रचरण अर्पित किए गए। रात 8 बजे 108 कन्याओं के रूप में माता के स्वरूपों का आह्वान किया गया।
रविवार सुबह 8 बजे से सिटी लाइट स्थित तेरापंथ भवन में 11,000 कन्याओं का हवन, कमल पुष्प अर्पण और पूजा की जाएगी। कन्या पूजन के पश्चात शाम 7 बजे से समस्त सुरतवासियों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।