businessगुजरातसूरत सिटी

चैंबर ऑफ कॉमर्स प्रतिनिधिमंडल का अहमदाबाद, गांधीनगर और गिफ्ट सिटी का औद्योगिक दौरा

सूरत। दक्षिणी गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में अहमदाबाद, गांधीनगर और गिफ्ट सिटी का औद्योगिक दौरा किया। अहमदाबाद में एस्ट्रल पाइप्स की उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण और नई तकनीकों की जानकारी ली गई, वहीं गांधीनगर स्थित वाडीलाल आइसक्रीम फैक्ट्री में स्वच्छता मानकों, खाद्य सुरक्षा और अनुसंधान कार्यों को समझा गया।

प्रतिनिधिमंडल ने गांधीनगर विधानसभा का भी भ्रमण किया और कार्यवाही का सीधा प्रसारण देखकर नीतिगत निर्णय प्रक्रिया को समझा। इसके साथ ही विश्वस्तरीय गिफ्ट सिटी का दौरा कर आधुनिक बुनियादी ढाँचे और वैश्विक वित्तीय कनेक्टिविटी की जानकारी प्राप्त की।

गिफ्ट सिटी स्थित इंडिया आईएनएक्स कंपनी में प्रतिनिधियों को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों से जुड़ाव और आधुनिक व्यापार प्रणालियों का अनुभव कराया गया। चैंबर अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने कहा कि इन दौरों से सदस्यों को व्यापार सुधार और नई संभावनाओं के बारे में प्रेरणा मिली। चैंबर आगे भी ऐसे औद्योगिक दौरे आयोजित कर उद्योग जगत को लाभान्वित करता रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button