माहेश्वरी समाज, बालोतरा के अध्यक्ष पद पर हरिराम भूतड़ा निर्विरोध निर्वाचित
समाजजनों में हर्ष, उज्ज्वल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

बालोतरा। माहेश्वरी समाज, बालोतरा के अध्यक्ष पद पर श हरिराम भूतड़ा के निर्विरोध निर्वाचित होने पर समाजजनों में हर्ष का वातावरण है। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समाज सेवा, समर्पण और संगठन को नई दिशा मिलेगी।
समाजजनों ने कहा कि हरिरामजी भूतड़ा के अनुभव, सरल व्यक्तित्व एवं समाजहित के प्रति समर्पित सोच से माहेश्वरी समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उनके नेतृत्व में शिक्षा, सामाजिक एकता, सेवा कार्यों तथा युवा एवं महिला सशक्तिकरण को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई गई।
इस अवसर पर सभी ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि वे समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए विकास एवं जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे। समाज के विभिन्न वर्गों ने उनके निर्विरोध निर्वाचन का स्वागत करते हुए इसे समाज की एकजुटता और आपसी विश्वास का प्रतीक बताया।



