सूरत में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा छाछ वितरण सेवा का आयोजन
भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत, 2000 लोगों ने उठाया लाभ

सूरत। मारवाड़ी युवा मंच, सूरत द्वारा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए छाछ वितरण सेवा का आयोजन किया गया। यह सेवा मिलेनियम मार्केट-1 के बाहर आयोजित की गई, जहां बड़ी संख्या में राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने इसका लाभ उठाया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 2000 लोगों को ठंडी छाछ वितरित की गई, जिससे उन्हें तेज गर्मी में राहत मिली। सेवा कार्य में मंच के सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन के बाद आयोजन स्थल की संपूर्ण साफ-सफाई कर स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया, जो सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है।
इस सेवा कार्य में मंच के अध्यक्ष अभिषेक खेतान, सचिव सुषांत बजाज, उपाध्यक्ष पंकज जालान, संयोजक विकास गोयनका एवं आयुष पोद्दार सहित अक्षत खेतान, रजनीश, राजेश डालमिया, अमित मस्कारा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




