
सूरत। सूरत के सचिन जीआईडीसी क्षेत्र में खाता रखने वाले एक वीवर से 12 व्यापारियों द्वारा दलाल के माध्यम से करीब 34.76 लाख रुपये का कपड़ा खरीदकर भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। व्यापारियों ने माल लेने के बाद दुकानें बंद कर फरार होने का प्रयास किया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, वराछा एल.एच. रोड स्थित भोलनगर-2, विधिपार्क अपार्टमेंट निवासी प्रविणभाई समझुभाई सोडवडिया (43) सचिन जीआईडीसी में सगुन क्रिएशन के नाम से खाता चलाते हैं। उनसे 21 जुलाई 2025 से 4 सितंबर 2025 के बीच कपड़ा दलाल आशीष गुप्ता के जरिए रिंग रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास आर.के.टी. मार्केट क्षेत्र के ओपेरा हाउस, पार्वती हाउस और आदित्य हाउस में कारोबार करने वाले 12 व्यापारियों ने कुल 34,76,986 रुपये का कपड़ा खरीदा था।
आरोपियों में तुषार बाबू वाडदोरिया (डायमंड साड़ी), सुमित (तथास्तु एंटरप्राइज), उर्वेश देवराज धामेलिया, अमित (कृष्णा टेक्सटाइल), सुरेश खूंठ (कृष्णा टेक्सटाइल), आगम प्रकाश शाह, उमंग अनिलकुमार टीब्रेवाल, पंकज उध्दवदास माखीजा, उमेश नवजी गामित, धार्मिक लक्ष्मण पादरिया और मनीषकुमार कांतीलाल जैन शामिल हैं।
निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं मिलने पर प्रविणभाई ने उघाई शुरू की। शुरुआत में आरोपियों ने भुगतान करने के झूठे वादे किए, लेकिन बाद में दुकानें बंद कर फरार हो गए।
मामले में महिधरपुरा पुलिस ने प्रविणभाई की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों में से तुषार बाबू वाडदोरिया और उर्वेश धामेलिया को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी



