
सूरत।सूरत शहर के राजहंस इम्पीरिया हाउस में आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन की बोर्ड मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में मोदी सरकार के ऐतिहासिक व्यापारिक और आर्थिक निर्णयों का भव्य स्वागत करते हुए व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक प्रशंसा की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलादभाई अग्रवाल ने कहा कि यूरोप के साथ हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA), केंद्रीय बजट 2026–27 में उद्योग–व्यापार हितैषी घोषणाएँ तथा अमेरिका द्वारा प्रस्तावित टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत तक सीमित करना—ये सभी फैसले देश के व्यापार, उद्योग और विशेष रूप से टेक्सटाइल, गारमेंट व एक्सपोर्ट सेक्टर के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।
उन्होंने बताया कि इन नीतिगत निर्णयों से निर्यात को नई गति मिलेगी, MSME सेक्टर को मजबूती प्राप्त होगी और भारत की वैश्विक व्यापारिक प्रतिस्पर्धा और अधिक सशक्त बनेगी। बोर्ड बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि टेक्सटाइल एवं गारमेंट उद्योग को इन फैसलों से दीर्घकालिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है।
अध्यक्ष अग्रवाल ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि FTA लागू होने के बाद भारतीय टेक्सटाइल और गारमेंट उत्पादों को यूरोपीय बाजारों में बड़ा अवसर मिलेगा। वर्तमान में यूरोप में भारतीय टेक्सटाइल पर लगने वाला 9 से 12 प्रतिशत आयात शुल्क समाप्त होने से भारतीय उत्पाद अधिक किफायती और प्रतिस्पर्धी बनेंगे, जिससे निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
इस अवसर पर आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। व्यापारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और व्यापार-हितैषी नीतियों के कारण आज भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा




