सूरत सिटी

श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं अमृतमय अखाड़ा आज

सूरत,श्री श्याम सरकार परिवार ट्रस्ट सूरत खाटू द्वारा विशाल श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं अमृतमय अखाड़ा का आयोजन आज किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक योगेश बंसल ने बताया की इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य एवं आलौकिक दरबार पर्वत पाटिया स्थित जैन मंदिर ग्राउंड में सजाया जाएगा। श्रृंगारित दरबार के समक्ष दोपहर सवा तीन बजे से यजमान द्वारा अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसके पश्चात विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में पूरे भारत वर्ष के पचास से ज़्यादा गायक कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। श्याम अखाड़ा में पुष्प वर्षा, इत्र फुहार, महाप्रसाद, सवामणी प्रसाद आदि कार्यकर्मों का भी आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button