लोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

विशाल श्री श्याम संकीर्तन का हुआ भव्य आयोजन

देर रात तक रहा भक्तों का ताँता

सूरत-रिंग रोड़ मान दरवाज़ा स्थित गैलेक्सी टेक्सटाइल मार्केट प्रांगण में शुक्रवार को विशाल श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन रुंगटा डवलपर्स परिवार के अनिल रुंगटा ने बताया की इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य दरबार कोलकाता के सुप्रसिद्ध कारीगरों द्वारा सजाया गया। श्रृंगारित दरबार के समक्ष शाम सवा छ: बजे से अखण्ड ज्योत प्रज्वलित की गई। इसके पश्चात विशाल भजन संध्या की शुरुआत स्थानीय गायक कलाकार अजीत दधीच ने की। इसके बाद भजन संध्या में कोलकाता से आमंत्रित गायक कलाकार राज पारीक ने एक से बढ़कर एक भजनों एवं धमाल की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर भक्त भाव विभोर हो झूमकर नाचकर बाबा को मनाया। आयोजन में सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी। देर रात चले आयोजन का समापन महाआरती से हुआ। इस मौके पर अनेकों व्यापारीगण, श्याम भक्त उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button