POLITICSराजनीतिलोकल न्यूज़सूरत सिटी

सूरत में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस: गुजरातियों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं — हेमालीबेन बोधावाला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा — यह गुजरात विरोधी मानसिकता का परिचायक

सूरत। सूरत भाजपा महानगर मुख्य कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सह-प्रवक्ता श्रीमती हेमालीबेन बोधावाला ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा केरल में गुजरातियों को लेकर दिए गए कथित अपमानजनक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गुजरातियों के खिलाफ इस तरह के विभाजनकारी और अपमानजनक शब्द कांग्रेस पार्टी की गुजरात विरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं।
हेमालीबेन बोधावाला ने कहा कि गुजरात हमेशा उद्योग, उद्यमिता, संघर्षशीलता और देशभक्ति का प्रतीक रहा है। गुजरातियों को बदनाम करने का कोई भी प्रयास राज्य की जनता किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को इस प्रकार की बयानबाजी से बचना चाहिए और देश की एकता को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए।
इस दौरान सूरत महानगर अध्यक्ष परेशभाई पटेल ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का बयान केवल गुजरातियों का ही नहीं बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि गुजरातियों ने उद्योग, व्यापार, संस्कृति और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी गुजरातियों सहित देश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान और गौरव की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही कांग्रेस नेतृत्व से अपील की गई कि वह अपमान और विभाजन की राजनीति छोड़कर राष्ट्रहित में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button