businessTextileक्राइमसूरत सिटी

सारोली डीएमडी लॉजिस्टिक पार्क के पर्दा कपड़े के व्यापारी से 3.39 लाख की ठगी

हरियाणा के व्यापारी पर भुगतान नहीं करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

सूरत। सारोली स्थित डीएमडी लॉजिस्टिक पार्क मार्केट के पर्दा व्यापारी से व्यापारिक संबंध स्थापित कर कपड़े का माल मंगवाने के बाद शेष भुगतान नहीं कर ठगी करने का मामला सामने आया है। व्यापारी की शिकायत पर सारोली पुलिस थाने में हरियाणा के एक व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अलथाण क्षेत्र स्थित सुधर्म रेसिडेंसी, डीआरबी कॉलेज के पास रहने वाले तथा मूल रूप से राजस्थान के बालोतरा निवासी कपड़ा व्यापारी सुरेश रूपचंद्र छाजेड़ सारोली स्थित डीएमडी लॉजिस्टिक पार्क में पर्दे के कपड़े का व्यापार संचालित करते हैं।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित “मीशा होम डेकोर” फर्म के प्रोपराइटर गौरव कुमार ने फरियादी से संपर्क कर व्यापारिक संबंध स्थापित किए। आरोप है कि आरोपी ने मीठी बातों और भरोसे के आधार पर नियमित व्यापार शुरू कराया तथा समय-समय पर भुगतान कर विश्वास कायम किया।
पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल 2022 से 15 दिसंबर 2023 के बीच आरोपी ने अलग-अलग बिलों के माध्यम से फरियादी से कुल 15,37,851 रुपये कीमत का पर्दे के अस्तर (लाइनिंग) का कपड़ा मंगवाया। इस दौरान आरोपी द्वारा 11,98,353 रुपये का आंशिक भुगतान किया गया, जबकि शेष 3,39,498 रुपये का भुगतान बार-बार मांगने के बावजूद नहीं किया गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने जानबूझकर बकाया राशि रोककर फरियादी के साथ धोखाधड़ी की। लगातार संपर्क करने के बावजूद भुगतान नहीं मिलने पर व्यापारी ने अंततः पुलिस का सहारा लिया।
इस संबंध में व्यापारी द्वारा की शिकायत के आधार पर सारोली पुलिस ने हरियाणा के व्यापारी गौरावकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है। मामले की जांच एएसआई नरेंद्रभाई मधुभाई कर रहे हैं तथा पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button