
सूरत –भगवान महावीर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा प्रोत्साहन 2026 पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में कॉलेज के छात्रों एवं संकाय सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीप मेहता ने अपने भाषण में जीवन के वास्तविक अनुभवों के माध्यम से सभी को नई दिशा दिखाई। कार्यक्रम के आयोजन में प्राचार्य डॉ. चेता देसाई एवं डीन, स्टूडेंट वेलफेयर का योगदान रहा। उनकी इस सोच के कारण छात्रों को प्रोत्साहन जैसे मंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इस मौके पर ट्रस्टी अनिल जैन, संजय जैन, प्रोवोस्ट डॉ. राजकुमार अंबाटिपूड़ी सहित अनेकों विद्यार्थी उपस्थित रहे।



