POLITICSगुजरात

भाजपा प्रदेश पार्लामेंट्री बोर्ड की बैठक शुरू, सूरत मनपा के 120 उम्मीदवारों की घोषणा कल संभव

आप-कांग्रेस भी जल्द जारी करेंगी सूची, उम्मीदवारों के फॉर्म जांचने के लिए भाजपा ने बनाई लीगल टीम

सूरत। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा प्रदेश पार्लामेंट्री बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूरत महानगरपालिका के 30 वार्डों की कुल 120 सीटों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा 9 अप्रैल को होने की संभावना है। वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी शेष सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा एक-दो दिनों में कर सकती हैं।
जानकारी के अनुसार, सूरत समेत राज्य की 15 महानगरपालिकाओं, नगरपालिकाओं, जिला पंचायत और तालुका पंचायत चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश पार्लामेंट्री बोर्ड द्वारा उम्मीदवार चयन की कवायद शुरू कर दी गई है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक 9 अप्रैल को होने वाली बैठक में सूरत मनपा के सभी 30 वार्डों के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी और देर शाम से चरणबद्ध तरीके से नामों की घोषणा की जा सकती है।
बैठक में भाग लेने के लिए संबंधित विधायकों, सांसदों, प्रदेश पदाधिकारियों, शहर भाजपा अध्यक्ष और महामंत्रियों को टेलीफोन के माध्यम से सूचना दी गई है। संभावना है कि सभी पदाधिकारी अहमदाबाद-गांधीनगर पहुंचकर बैठक में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि 11 अप्रैल उम्मीदवारों के नामांकन भरने की अंतिम तारीख है, ऐसे में भाजपा अपने अधिकृत उम्मीदवारों को समय पर नामांकन दाखिल करने के लिए 9 अप्रैल को सूची जारी करने की तैयारी में है।
इस बीच भाजपा ने उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म की जांच के लिए विशेष लीगल टीम भी गठित की है, जो पैनल में शामिल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच करेगी। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस द्वारा भी विभिन्न वार्डों की शेष सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।
आने वाले एक-दो दिनों में सूरत शहर की राजनीति में चुनावी हलचल तेज होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button