लोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अग्रवाल समाज ट्रस्ट अल्तान-वेसु द्वारा नगर प्राथमिक शाला में ठंडा पानी कूलर का शुभारंभ

सूरत। अग्रवाल समाज ट्रस्ट अल्तान-वेसु द्वारा समाजसेवा के अंतर्गत जल सेवा अभियान को आगे बढ़ाते हुए पांडेसरा स्थित एसएमसी संचालित नगर प्राथमिक शाला क्रमांक 220 में विद्यार्थियों के लिए ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
ट्रस्ट द्वारा शिव कुमार खेतान, सूर्यकांत अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल एवं श्यामसुंदर सरावगी के विशेष सहयोग से 4 अप्रैल को विद्यालय परिसर में आठवां एवं नवां ठंडा पानी कूलर स्थापित कर उसका विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा शानदार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल की बेहतर मैनेजमेंट व्यवस्था, स्वच्छता और अनुशासन ने सभी आगंतुकों को प्रभावित किया। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं यजमान परिवार का सम्मान भी किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
अग्रवाल समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष भागचंद हुंडीलवाला ने विद्यालय प्रबंधन एवं यजमान परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज द्वारा जल सेवा का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से भविष्य में भी जरूरतमंद स्थानों पर इसी प्रकार जनहित के कार्य किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही तथा सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button