businessTextileअहमदबादक्राइमसूरत सिटी

यूनिवर्सल मार्केट के कपड़ा व्यापारी से 8.25 लाख की ठगी,

अहमदाबाद के दलाल व व्यापारी के खिलाफ सलाबतपुरा पुलिस में मामला दर्ज

सूरत के सलाबतपुरा पुलिस स्टेशन में कपड़ा व्यापारी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अलथाण क्षेत्र स्थित राजहंस ग्रान्डेजा निवासी एवं व्यापारी रामप्रकाश सरजूप्रसाद जिंदल (उम्र 47 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपियों ने व्यापारिक विश्वास का फायदा उठाकर उनके साथ ठगी की।
शिकायत के मुताबिक अहमदाबाद निवासी मनोज कुमार राठोड़, मालिक – नेक्सा ट्रेडर्स तथा अजय सिंह, एजेंट – अजय एजेंसी ने खुद को प्रतिष्ठित व्यापारी और दलाल बताकर शिकायतकर्ता का विश्वास जीता। आरोपी अजय सिंह ने दलाली करते हुए शिकायतकर्ता की फर्म जे.के. टेक्सटाइल से मनोज राठोड़ की फर्म नेक्सा ट्रेडर्स के नाम पर कपड़े का माल मंगवाया।
दिनांक 28 जुलाई 2023 से 5 जनवरी 2024 के बीच यूनिवर्सल टेक्सटाइल मार्केट, सलाबतपुरा स्थित दुकान नंबर 531-532 से अलग-अलग बिलों के माध्यम से कुल 14,06,749 रुपये का कपड़ा माल लिया गया। शुरुआत में विश्वास बनाए रखने के लिए आरोपियों ने किस्तों में 5,19,252 रुपये का भुगतान किया, लेकिन बाद में शेष 8,25,497 रुपये का भुगतान नहीं किया।फरियादी का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से धोखाधड़ी और विश्वासघात किया।
इस मामले में सलाबतपुरा पुलिस स्टेशन में ए-पार्ट गु.र.नं. 0324/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 316(5), 318(4) एवं 54 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।
मामले की जांच पीएसआई वी.आई. राठौड़ द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button