सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

वैश्य एकता दिवस पर गौ सेवा के कार्यक्रम आयोजित

IVF 25 करोड़ लोगों की प्रतिनिधि संस्था : बसंत खैतान

सूरत। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा मंगलवार को वैश्य एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल रूंगटा ने बताया कि हर वर्ष 17 मार्च को अलग-अलग थीम के साथ वैश्य एकता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “गौ सेवा” रखी गई।
प्रदेश मंत्री बसंत खैतान ने जानकारी दी कि महिला इकाई द्वारा घोड़ दौड़ रोड स्थित पान्जरा पोल गौशाला में गायों को लापसी खिलाकर सेवा कार्य किया गया। इसके अलावा श्री माधव गौशाला में भी कार्यक्रम आयोजित कर गौवंश को हरी सब्जियां खिलाई गईं।


उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) देश-विदेश में लगभग 25 करोड़ वैश्य समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है, जो सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय भाऊवाला, संपर्क प्रमुख जी. जी. राठी, महिला अध्यक्ष इंदिरा अग्रवाल, सचिव राजकुमारी बजाज, कोषाध्यक्ष रेखा केजरीवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button