businessTextileअहमदबादक्राइमसूरत सिटी

टेक्सटाइल मार्केट में संगठित ठगी के आरोपी दलाल को सारोली पुलिस ने किया अहमदाबाद से गिरफ्तार

40 लाख की धोखाधड़ी में एक और आरोपी कपड़ा दलाल अमित गुरनानी को धर दबोचा;पुलिस जांच तेज

सूरत। शहर के सारोली क्षेत्र स्थित टेक्सटाइल मार्केट में व्यापारियों के साथ हुई संगठित उधारी ठगी के मामले में पुलिस को एक औऱ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सारोली पुलिस ने अहमदाबाद के कुबेरनगर इलाके से गिरोह के दलाल आरोपी अमित तोलाराम गुरनानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है, जबकि इस गिरोह से जुड़े कई अन्य मामलों में करोड़ों रुपये की ठगी की आशंका जताई जा रही है।
सारोली पुलिस के अनुसार विजीत चंदनकुमार शाह, जो “श्री अरहम सिल्क मिल्स” के प्रोप्राइटर हैं और कुबेरजी वर्ल्ड टेक्सटाइल मार्केट में लेडीज कुर्ती के कपड़ों का व्यापार करते हैं।
जांच में सामने आया कि अहमदाबाद के दलाल अमितभाई टोलारामभाई गुरनानी के माध्यम से विजीत शाह का संपर्क विभिन्न व्यापारियों से कराया गया। शुरुआत में आरोपियों ने समय पर भुगतान कर भरोसा जीता, जिससे व्यापारी को उन पर विश्वास हो गया। इसके बाद आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से बड़ी मात्रा में कपड़ा उधार लिया और भुगतान बंद कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, जयदीप सोनी ने 7.10 लाख रुपये का माल लेकर केवल 1 लाख रुपये चुकाए और 6.10 लाख बकाया रखा। वहीं नरेशकुमार हीरालाल खटीक (कमल ट्रेडर्स) ने 37.89 लाख रुपये का माल लेकर 13.22 लाख का भुगतान किया और 24.66 लाख रुपये बकाया रखे। छगनभाई साकाराम भाटी (केसर कॉर्पोरेशन) और गौरवकुमार महेशभाई मकवाणा (वैदिका क्रिएशन) ने भी लाखों रुपये का माल लेकर भुगतान नहीं किया। इस तरह सभी आरोपियों ने मिलकर करीब 39.93 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह पहले भी इसी तरह की ठगी की घटनाओं में शामिल रहा है।गिरोह के इन ठगों द्वारा संगठित अपराध में शामिल होने की पुष्टि होती है।
सारोली पुलिस ने विशेष टीम गठित कर टेक्निकल सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुख्ता सूचना मिलने पर टीम ने अहमदाबाद के न्यू बंगला एरिया ए वॉर्ड ,कुबेरनगर क्षेत्र में दबिश देकर दलाल अमित तोलाराम गुरनानी( मूल:जवाहरनगर झुलेलाल मंदिर के सामने नाडियाड) को गिरफ्तार किया।
फिलहाल इस मामले में नरेशकुमार हीरालाल चोला(खटीक),गौरवकुमार महेशकुमार मकवाना,छगनाराम सक्काराम भाटी व जयदीप उर्फ विजय जगदीश सोनी को सारोली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button