सुथार समाज महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया गणगौर उत्सव

सूरत। श्री राजस्थान विश्वकर्मा मंडल (सुथार समाज) सूरत के महिला मंडल द्वारा 14 मार्च को राजस्थान की महिलाओं का सबसे प्रिय पर्व गणगौर उत्सव बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया।
गणगौर का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह उत्सव महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि का वरदान लेकर आने वाला पर्व माना जाता है।

उत्सव के दौरान महिलाओं ने राजस्थानी परंपरा को बढ़ावा देते हुए पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा धारण की और ईशर भगवान का बंदोरा निकालते हुए नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक पर्व मनाया।
इस अवसर पर सुथार समाज महिला मंडल की हेमल, उर्मिला, मनीषा, सुन्दर, नीतु, सपना, संगीता, रेखा, ईशु, सुनीता, जशोदा, मनीषा, भक्ति, सरोज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।




