POLITICSअहमदबादगुजरात

स्थानीय चुनाव से पहले बीजेपी ने बनाई 11 सदस्यीय कोर टीम, CM–Dy.CM सहित कई बड़े नेता शामिल

अहमदाबाद। गुजरात में आगामी स्थानीय स्वराज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों के बीच सत्तारूढ़ भाजपा ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। प्रदेश भाजपा ने 11 सदस्यों की एक कोर टीम (प्रमुख समन्वय समिति) का गठन किया है, जो चुनावी रणनीति तय करेगी  इस कोर टीम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, नायब मुख्यमंत्री हर्ष संघवी, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल सहित कुल 11 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा द्वारा घोषित इस समिति में संगठन महामंत्री रत्नाकर जी, राज्य मंत्री जीतू वाघाणी, मंत्री ऋषिकेश पटेल को भी जगह दी गई है इसके अलावा कोर ग्रुप में विधायक गणपतसिंह वसावा, मंत्री दर्शनाबेन वाघेला, पूर्व मंत्री भूपेंद्रसिंह चूड़ासमा और आई.के. जाडेजा का नाम भी शामिल है।
यह कोर टीम राज्य में होने वाले स्थानीय चुनावों को ध्यान में रखते हुए व्यापक चर्चा कर रणनीति तैयार करेगी और संगठन को चुनावी रूप से मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button