businessTextileसूरत सिटी

सूरत पुलिस ‘ट्रैफिक रिवोल्यूशन’ प्रोजेक्ट को स्कॉच प्लेटिनम अवॉर्ड

दिल्ली में पुलिस कमिश्नर अनुपमसिंह गहलोत को दिया गया सम्मान

सूरत । सूरत पुलिस के ट्रैफिक रिवोल्यूशन एंड री-इवैल्यूएशन प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। स्कॉच ग्रुप ने इस अभिनव पहल को देश के सर्वोच्च ‘स्कॉच प्लेटिनम अवॉर्ड’ से सम्मानित किया है। दिल्ली में आयोजित समारोह में सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत को यह सम्मान प्रदान किया गया।

सूरत शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए शुरू किए गए ‘ट्रैफिक रिवोल्यूशन’ प्रोजेक्ट ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि सूरत ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह डेटा-आधारित सिस्टम पर काम कर रही है, जिससे ट्रैफिक मैनेजमेंट अधिक सटीक और पारदर्शी बना है। पुलिस ने हेलमेट नियमों को सख्ती से लागू करने के साथ-साथ संवेदनशीलता भी दिखाई। पहले वाहन चालकों को रोककर उन्हें जागरूक किया गया और उसके बाद ही जुर्माना लगाने की प्रक्रिया अपनाई गई। इस अभियान के तहत करीब 25 हजार हेलमेट मुफ्त में वितरित किए गए, जिससे आम जनता में सकारात्मक संदेश गया। इस पहल का असर भी साफ तौर पर देखने को मिला है। शहर में अब करीब 91 प्रतिशत लोग हेलमेट पहनने लगे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं और मौतों में उल्लेखनीय कमी आई है। इसके अलावा ‘साइलेंट सूरत’ अभियान के जरिए अनावश्यक हॉर्न और ध्वनि प्रदूषण पर भी प्रभावी नियंत्रण पाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button