businessTextileअहमदबादक्राइमसूरत सिटी

सूरत के कपड़ा व्यापारी से 9.93 लाख की सुनियोजित ठगी, अहमदाबाद के दलाल सहित 5 व्यापारियों पर केस

सुमेल बिजनेस पार्क से रतनपोल तक फैले नेटवर्क ने भरोसा जीतकर लाखों का माल उठाया, बाद में भुगतान रोककर फरार

सूरत के गोडादरा क्षेत्र के प्रमुख अरण्या निवासी और सारोली स्थित राधा रमन टेक्सटाइल मार्केट (आरआरटीएम-02) में “कुशल एनएक्स” नाम से गारमेंट कपड़े का व्यापार करने वाले 44 वर्षीय व्यापारी मुकेशकुमार रामलालजी बोहरा के साथ 9,93,893 रुपये की सुनियोजित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित मूल रूप से बाड़मेर (राजस्थान) के निवासी हैं और पिछले 20 वर्षों से सूरत में कपड़ा व्यापार कर रहे हैं।
शिकायत के अनुसार, मार्च 2024 में गिरीश देवजानी (पता: ए-412, चौथा मंजिल, सुमेल बिजनेस पार्क-3, नई कपड़ा मार्केट के सामने, रायपुर, अहमदाबाद) नामक दलाल उनकी दुकान पर आया और “कृष्णा एजेंसी” के नाम से दलाली का काम बताते हुए बड़े व्यापारियों से जोड़ने का भरोसा दिया। उसने 1% कमीशन पर काम करने की बात कही और समय पर भुगतान की गारंटी देकर विश्वास में लिया।
इसके बाद दलाल ने अलग-अलग व्यापारियों से संपर्क करवाया। इनमें हितेष हरिशकुमार वर्मा (न्यू फैशन, दुकान नं. 294, सादानी चेंबर नाका, कामधेनु शेरि, रतनपोल, कालूपुर, अहमदाबाद) ने 1 अप्रैल 2024 से 12 दिसंबर 2024 के बीच कुल 16,98,431 रुपये का माल मंगाया, जिसमें से 12,98,256 रुपये भुगतान किया और 720 रुपये डिस्काउंट के बाद भी 3,99,455 रुपये बकाया रखे।
इसी तरह जयदीप सोनी (एसवीपी टेक्सटाइल, ए-59, सुमेल बिजनेस पार्क-2, कांकड़िया रोड, अहमदाबाद तथा दुकान नं. 59, दूसरा मंजिल, सफाल-02, वाणिज्य भवन के पास) ने 30 अप्रैल 2024 से 25 अक्टूबर 2024 के बीच 13,96,542 रुपये का माल लिया, जिसमें से 12,65,069 रुपये चुकाए और 1,31,473 रुपये बकाया रखे।
प्रदीप रावल (जय अर्बुदा कलेक्शन, दुकान नं. 349, घंटाकर्ण महावीर मार्केट, कालूपुर तथा दुकान नं. 02, सादानी चेंबर नाका, रतनपोल, अहमदाबाद) ने 2 अक्टूबर 2024 से 9 दिसंबर 2024 के बीच 14,85,455 रुपये का माल उठाया, जिसमें से 5,68,205 रुपये चुकाए और 3,17,250 रुपये नहीं चुकाए।
वहीं मनीषकुमार रतनानी (वीआर क्रिएशन, बी/4033, चौथा मंजिल, सिटी सेंटर-02, अहमदाबाद तथा द्वारका को-ऑपरेटिव सोसायटी, एसटी वर्कशॉप के पास, नरोडा पाटिया) ने 19 नवंबर 2024 से 7 दिसंबर 2024 के बीच 4,89,090 रुपये का माल लिया, जिसमें से 3,43,375 रुपये चुकाए और 1,45,715 रुपये बकाया रखे।
पीड़ित के अनुसार, सभी आरोपियों ने शुरुआत में समय पर भुगतान कर भरोसा जीता और बाद में बड़े स्तर पर माल मंगवाकर भुगतान रोक दिया। जब बकाया रकम की उगाही के लिए संपर्क किया गया तो आरोपियों ने बहाने बनाए और अंततः फोन उठाना भी बंद कर दिया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दलाल गिरीश देवजानी और सभी व्यापारी आपस में मिलीभगत कर सुनियोजित तरीके से कई व्यापारियों को झांसे में लेकर करोड़ो रूपये की ठगी की है।
इससे पूर्व सूरत शहर के सारोली,डीसीबी पुलिस थानों में मामले दर्ज हो चुके है।पूर्व में गिरीश देवजानी को सारोली व पुलिस थानों में गिरफ्तार किया जा चुका है वही जयदीप सोनी को एक मामले में शनिवार को सारोली पुलिस ने अहमदबाद से गिरफ्तार किया है।
मामले की जांच पुलिस सब-इंस्पेक्टर एन.बी.नकुम को सौंपी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button